Headlines

चंडीगढ़ में नशा-हथियार सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:517 ग्राम हेरोइन-2 देसी पिस्तौल बरामद; 4 कारतूस, 20 हजार ड्रग मनी भी मिली




चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने ट्राईसिटी में नशा और हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मलौया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी मोनू (23) और स्मॉल फ्लैट्स निवासी सचिन शुक्ला (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 517 ग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्तौल, 4 कारतूस, 20 हजार ड्रग मनी, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, पिट्ठू बैग और छोटी प्लास्टिक की पुड़ियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली इलाके में नशे और हथियारों की सप्लाई करते थे। इस कार्रवाई को ऑपरेशन सेल ने अंतरराज्यीय नशा तस्करों और हथियार सप्लायरों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया है। गुप्त सूचना पर 3 सितंबर को मोनू गिरफ्तार एसएसपी ऑपरेशन राजेश शर्मा ने बताया पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोनू पहले भी कई मामलों में आरोपी पुलिस के अनुसार, मोनू थाना मलौया का बैड कैरेक्टर है। उसके खिलाफ नशे से जुड़े मामलों के अलावा मारपीट, दंगा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोनू के खिलाफ 22 जून 2022 थाना मलोया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 9 नवंबर 2023 को थाना-26 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ। 27 मार्च 2023 को थाना मलोया में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत भी एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके अलावा 24 अक्टूबर 2025 को थाना मलौया में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। 7 दिन के पुलिस रिमांड में खुला साथी का नाम मोनू को 4 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह अपने साथी सचिन शुक्ला के साथ मिलकर चंडीगढ़ और मोहाली में नशे और हथियारों की सप्लाई करता था। उसने यह भी बताया कि एक देसी पिस्तौल उसके साथी के पास थी। मोनू से पूछताछ के बाद ऑपरेशन सेल की टीम ने 9 सितंबर को उसके साथी सचिन शुक्ला को गिरफ्तार किया। सचिन की उम्र 21 साल है और वह स्मॉल फ्लैट्स, धनास, चंडीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, सचिन को पकड़ने के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। सचिन के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सचिन के खिलाफ 19 अप्रैल 2026 को थाना-39 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर नंबर 53 दर्ज हुई थी। दोनों 10वीं पास मजदूरी करते पुलिस की ओर से जारी प्रोफाइल के मुताबिक, मोनू 23 साल का है और 10वीं तक पढ़ा है। उसका पेशा मजदूरी बताया गया है। वह मलौया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता है। वहीं, सचिन शुक्ला 21 साल का है। वह भी 10वीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। उसका पता स्मॉल फ्लैट्स, मलौया, चंडीगढ़ बताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *