![]()
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन पंचायत के मोहड़ार तालाब में 50 वर्षीय जहारुद्दीन अंसारी का शव मिला है। सुबह जब लोग तालाब पहुंचे तो शव देखकर उन्होंने तुरंत नारायणपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग गाड़ी ने शव को तालाब से बाहर निकाला और कब्जे में लिया। स्थानीय निवासी समसुल अंसारी ने बताया कि सुबह जहारुद्दीन अंसारी उर्फ दुलिया का शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस शव को अपने साथ थाने ले गई है। ग्रामीणों ने दी पुलिस और परिजनों को सूचना बताया जा रहा है कि जहारुद्दीन अंसारी मछली पकड़ने का काम करता था। वह रात करीब 9 बजे मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में उसका उपलाता हुआ शव देखा और परिजनों को सूचना दी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को फिलहाल थाने में रखा गया है। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। यह भी बता दें कि गुरुवार देर शाम को 3 दिन से लापता युवक निकराज कुमार दास का शव भी भैयाडीह के एक तालाब से मिला था। वह बुधुडीह गांव का रहने वाला था। इस तरह दो दिन में दो लोगों के शव तालाब से मिले हैं।
Source link
जामताड़ा के तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत:रात में मछली पकड़ने निकला था, वापस नहीं लौटा घर; सुबह शव मिलने से हड़कंप
