![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज (12 सितंबर) को पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और गुरदासपुर में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। 15 सितंबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 सितंबर तक पंजाब के कई जिलों में बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में भी इस दौरान बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 1.2 एमएम, लुधियाना में 21.5 एमएम और रूपनगर में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, पंजाब के ज्यादातर हिस्से शुक्रवार को सूखे रहे। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 38 डिग्री तक रह सकता है तापमान पंजाब में 17 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना है । पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री, उत्तरी और मध्य पंजाब में 34 से 36 डिग्री तथा दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में 36 से 38 डिग्री रह सकता है। ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। रात का तापमान पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर-रूपनगर के कुछ हिस्सों में 18 से 22 डिग्री, मध्य पंजाब में 22 से 24 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 24 से 26 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। बिजली की मांग लगातार बढ रही है पंजाब में शनिवार सुबह साढ़े छह बजे बिजली की मांग 12,720 मेगावाट पहुंच गई। इस दौरान राज्य ने ग्रिड से 8,440 मेगावाट बिजली ली, जबकि बाकी बिजली राज्य के अपने बिजली उत्पादन से पूरी की गई। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत और बढ़ने की संभावना है।
Source link
पंजाब के चार जिलों में आज बारिश की संभावना:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे, कल से बारिश की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक
