![]()
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) के छात्र अमन कुमार ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के 124वें कोर्स में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नि
.
2022 में यूनिवर्सिटी और एनसीसी से जुड़े
अमन कुमार ने वर्ष 2022 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीई CSE में दाखिला लिया था। इसी दौरान वह एनसीसी से भी जुड़ गए। एनसीसी में रहते हुए उन्होंने कई कैंप और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन अनुभवों से उनके अंदर नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम के साथ काम करने की क्षमता मजबूत हुई।
पिता भी सेना में कर चुके हैं सेवा
अमन मूल रूप से बिहार के बरौनी के रहने वाले हैं, जबकि उनका अधिकतर समय उत्तर प्रदेश के बरेली में बीता है। उनके पिता भी भारतीय सेना में सेवा कर चुके हैं और वर्तमान में कोलकाता की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, डमडम में सेवा दे रहे हैं। अमन ने बताया कि बचपन से ही उनके मन में सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना था।
ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने के बाद अमन ने कहा कि अब वह अपने सपने को पूरा करने के लिए उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य सेना की वर्दी पहनकर सम्मान, नेतृत्व और ईमानदारी के साथ देश की सेवा करना है।
एनसीसी ने बढ़ाया आत्मविश्वास
अमन के मुताबिक, एनसीसी ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर लीडर बनने में मदद की। अलग-अलग कैंपों में जाने और नए लोगों के साथ काम करने से उन्होंने टीमवर्क और जिम्मेदारी को समझा। हाल ही में उन्होंने 32 एसएसबी जालंधर बोर्ड में पांच दिन की एसएसबी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसके बाद जारी मेरिट लिस्ट में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की।
24 सितंबर से ओटीए चेन्नई में नई शुरुआत
इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स की ओर से अमन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अमन ने यूनिवर्सिटी में बिताए समय को अपनी जिंदगी का खास हिस्सा बताया। अब 24 सितंबर को वह ओटीए चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इसके बाद उनका लक्ष्य भारतीय सेना में अधिकारी बनकर पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ देश की रक्षा और सेवा करना है।
