Headlines

हांसी में डीएपी के लिए किसानों की लंबी लाइन:सरसों की बिजाई के लिए पहुंचे किसान, इंचार्ज बोले- खाद की कोई कमी नहीं




हांसी में सरसों और गेहूं की बिजाई का समय नजदीक आते ही किसानों को डीएपी खाद की जरूरत बढ़ गई है। इसी के चलते शनिवार को तोशाम चुंगी के पास स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर डीएपी लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए केंद्र पर पहुंच गए थे। किसानों ने बताया कि वे खाद लेने के लिए सुबह जल्दी ही लाइन में लग गए थे। केंद्र खुलने के बाद किसानों को उनकी बारी के अनुसार डीएपी खाद दी गई, जिसके बाद वे खाद लेकर अपने घरों की ओर चले गए। यहां देखें फोटो… इंचार्ज बोले- डीएपी की कोई कमी नहीं इफको किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज आज्ञा राम ने बताया कि फिलहाल डीएपी खाद की किसी तरह की कमी नहीं है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में दर्ज किसानों की जमीन के अनुसार उन्हें डीएपी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर लगातार डीएपी आ रही है और शनिवार को भी करीब 1200 कट्टे डीएपी पहुंचे हैं, जिन्हें किसानों को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरसों के साथ-साथ किसान गेहूं की बिजाई के लिए भी अभी से डीएपी खरीदकर जमा करने लगे हैं। इसी वजह से कुछ किसान जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाद ले जा रहे हैं, जबकि ऐसा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए खाद का अनावश्यक रूप से भंडारण न करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *