![]()
पानीपत पुलिस की अपराध जांच शाखा की टीम ने 6 साल पुराने चेन स्नेचिंग के एक मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है, जिस पर हरियाणा और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में चोरी व स्नेचिंग के 50 मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पानीपत पहुंचा था। हेलिपैड के पास से दबोचा, पंजाब में छिपकर रह रहा था आरोपी डीएसपी विकास कुमार के अनुसार, 12 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 2020 की स्नेचिंग की वारदात का वांछित आरोपी सेक्टर 13-17 स्थित हेलिपेड के पास घूम रहा है और कोई नई वारदात करने की नीयत में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जय निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हाल ही में पंजाब में ठिकाना बनाकर रह रहा था। पानीपत में 7 समेत कुल 50 मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी जय एक पेशेवर और शातिर अपराधी है। कुल मुकदमे: आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी और स्नेचिंग के कुल 50 मुकदमे दर्ज हैं। पानीपत में मामले: इनमें से 7 मुकदमे अकेले पानीपत के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुराना मामला: साल 2020 में पानीपत के किला थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात में वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।
Source link
50 मुकदमों में वांछित 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पानीपत में स्नेचिंग मामले में 6 साल से था फरार, जिले की 7 वारदातों का खुलासा
