Headlines

पिटाई के बाद रिटायर्ड पुलिसकर्मी का सुसाइड:सोनीपत में नोट भी छोड़ा, लिखा- प्रॉपर्टी डीलर ₹22 लाख नहीं लौटा रहा; बेटा फायर ब्रिगेड कर्मी




हरियाणा के सोनीपत में रिटायर्ड पुलिसकर्मी जय सिंह (60) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे के रोशनदान से लटका मिला। सुसाइड के वक्त परिवार के लोग दवाई लेने गए थे। लौटने पर जय सिंह को फंदे से लटका देख हड़कंप मच गया। तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें सत्ते नाम के प्रॉपर्टी डीलर पर 22 लाख रुपए वापस नहीं करने का आरोप लगाया गया है। रुपए मांगने पर ऑफिस बुलाकर मारपीट की गई, जिसके बाद सुसाइड करने की बात लिखी है। मृतक जय सिंह दो साल पहले पानीपत से ईएसआई पद से रिटायर हुए थे। परिवार में दो बेटे है, जिनमें से एक दमकल विभाग में कार्यरत है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया। इस नोट में सत्ते नामक के युवक का जिक्र है, पता किया जा रहा है कि वह कौन है और उसने 22 लाख रुपए कब लिए। मारपीट और धमकी देने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। —————– ये खबर भी पढ़ें… करनाल मर्डर केस के 2 नए VIDEO सामने आए:सड़क पर घसीटी युवक की डेडबॉडी, लोग खींचते रहे फोटो; परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार हरियाणा के करनाल जिले में दुकानदार तेजबीर मर्डर केस के 2 वीडियो और सामने आए है। एक वीडियो में आरोपी उत्तम कुमार अपने मकान की पहली मंजिल पर खड़ा और लोहे की रॉड से दीवार पर वार करता दिखाई दे रहा है। गुस्से में इधर-उधर भागता भी दिखाई दे रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *