Headlines

नदी में नहाते समय 2 बच्चों की डूबने से मौत:5 बच्चे नहाने गए थे, 3 को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला; 1 का शव बरामद




अररिया के भरगामा प्रखंड की रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में शनिवार को लचहा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे। तीन बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। चार किलोमीटर दूर नदी में नहाने पहुंचे थे बच्चे जानकारी के अनुसार, सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या-8 से पांच बच्चे अपने घर से करीब चार किलोमीटर दूर लचहा नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान सभी बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए और दो बच्चे डूब गए। शोर सुनकर किसानों ने नदी में लगाई छलांग दो बच्चों के डूबने के बाद मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर बच्चों की तलाश शुरू की। पांच साल के चिक्की को नहीं बचाया जा सका काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं पांच वर्षीय चिक्की कुमार को भी पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिक्की कुमार सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत निवासी ललित साह के बेटे थे। हादसे में छह वर्षीय बादल कुमार गहरे पानी में लापता हो गए। बादल कुमार राजदीप साह के बेटे हैं। दोनों बच्चे एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं। गोताखोरों और एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही भरगामा बीडीओ केशव कुमार राय और थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से लापता बादल की तलाश शुरू कर दी गई। लापता बच्चे की तलाश के लिए नदी के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद रहकर खोजबीन की निगरानी कर रहे हैं। घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और दोनों बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं लापता बच्चे के परिजन उसकी बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। घटना के बाद सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के संबंधित वार्ड में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में कई जगह पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता है, जिससे बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। पुलिस-प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली है। लापता बच्चे की तलाश जारी है। प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *