Headlines

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा:ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नर्स सहित 4 की हालत गंभीर; लोगों ने की पिटाई




लुधियाना के सलेम टाबरी स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा समेत कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायलों की पहचान पप्पू सिंह, नेहा, रमेश लाल और जसवीर कौर समेत अन्य के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर जा रही नर्स को ट्रक ने मारी साइड घायल नर्स जसवीर कौर के भाई संदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन सुबह डीएमसी अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे साइड मार दी। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर पर काफी चोट आई है। जसवीर कौर गेलेवाल रोड की रहने वाली है। बेटी का हाल जानने अस्पताल जा रहे थे पप्पू घायल पप्पू सिंह के बेटे सूरज ने बताया कि उसके पिता अपनी बेटी का हाल जानने अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू सिंह के पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनके शरीर पर कई जगह गहरे घाव हुए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी है। बहन के साथ ई-रिक्शा में जा रही थी चंदा घायल चंदा ने बताया कि वह अपनी बहन नेहा के साथ ई-रिक्शा में बैठकर अपनी आंटी के घर जा रही थी। पुरानी सब्जी मंडी के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। चंदा ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन उसकी बहन नेहा को काफी चोटें आई हैं। सवारी उतारने के लिए रुके थे, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर ई-रिक्शा चालक रमेश लाल ने बताया कि वह पुरानी सब्जी मंडी के पास सवारी उतारने के लिए रुका था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आया और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी सवारियां घायल हो गईं। रमेश लाल ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई भी की। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस को सूचना देकर आरोपी चालक को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस अब चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *