![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेंट मैरीज नर्सरी स्कूल में शनिवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे प्रेम, सम्मान और भावनाओं के बीच मनाया गया। प्री-नर्सरी के बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आत्मीय स्वागत से हुई। ग्रैंडपेरेंट्स ने बच्चों के साथ अंगूठे के निशान से हृदय का आकार बनाया और यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्री-नर्सरी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद ग्रैंडपेरेंट्स के लिए मनोरंजक खेल आयोजित किया गया। संगीत रुकने पर जिसके पास गेंद होती, उससे उसके पोते-पोतियों से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। कार्यक्रम का भावुक क्षण तब आया, जब बच्चों ने अपने हाथों से बनाए कार्ड ग्रैंडपेरेंट्स को भेंट किए। विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंड फादर डीनू एम. डेनियल ने कहा कि ग्रैंडपेरेंट्स परिवार की जड़ होते हैं। उनका प्रेम, अनुभव, आशीर्वाद और संस्कार बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। ग्रैंडपेरेंट्स ने भी विद्यालय के प्रयास की सराहना की।
Source link
ग्रैंड पेरेंट्स डे पर सेंट मैरीज नर्सरी स्कूल में स्नेह, संस्कारों का उत्सव
