Headlines

जालौन में व्यापार मंडल कार्यालय उद्घाटन:प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश ने काटा फीता, ऑनलाइन कारोबार पर जताई गहरी चिंता




जालौन में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय का रविवार को राठ रोड स्थित इंद्रा नगर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे उद्घाटन हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में संगठन से जुड़े नवसदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे और स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मंडियों में लागू जियो टैगिंग व्यवस्था से व्यापारियों को हो रही समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने को मजबूर होगा। प्रदेश अध्यक्ष का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण तिवारी, प्रदेश मंत्री हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू, प्रदेश संगठन मंत्री विजय बाजपेई और जिला अध्यक्ष प्रभात तिवारी समेत पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष प्रभात तिवारी ने किया। समारोह में जनपद के नवसदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष प्रभात तिवारी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *