![]()
सीकर की सदर थाना पुलिस ने फोटोग्राफर के किडनैप मामले में रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे दीपक मलिक को रविवार को गिरफ्तार किया है। दीपक मलिक ने एक युवती के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन के चलते फोटोग्राफर का किडनैप किया था। पुलिस ने फोटोग्राफर को जयपुर के एक फ्लैट से डिटेन किया। वहीं दीपक मलिक को सीकर में झुंझुनूं चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में फरार युवती की तलाश कर रही है। मामले के इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर ASI विद्याधर सिंह ने बताया- 12 सितंबर को पुलिस थाने पर 30 साल के फोटोग्राफर के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि मेरा बेटा सीकर में पिछले 2 साल से फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा है। उसके साथ मौसेरा भाई भी रहता था। 11 सितंबर को फोटोग्राफर अपने फ्लैट पर था। उसके पास रात को 8 से 9 बजे के बीच उसके पास सुमन नाम की लड़की का फोन आया। सुमन ने फोटोग्राफर को मिलने के लिए बुलाया। ऐसे में फोटोग्राफर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर चला गया और उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। जब फोटोग्राफर के पिता ने मौसेरे भाई को कॉल किया तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। यह भी बताया कि फोटोग्राफर ने अपने दोस्त को रात को 9:37 बजे मैसेज करके कहा था कि मैं किसी के साथ हूं। मैं नहीं आ सकता। इसके बाद जब फोटोग्राफर के पिता ने सीकर आकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि सुमन नाम की लड़की की रूम पार्टनर पूजा यहीं रहती है। पूजा ने बताया- उसके पास रात को 2 से 3 बजे के बीच वीडियो कॉल आया। तब दीपक मलिक नाम का लड़का बोल रहा था, जिसने फोटोग्राफर के कपड़े खोल रखे थे। दीपक मलिक ने परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। फ्लैट से किया डिटेन पुलिस ने मामला दर्ज करके टेक्निकल सोर्सेस और मुखबिर की सूचना पर फोटोग्राफर को जयपुर के एक फ्लैट से डिटेन किया। वहीं दीपक मलिक को सीकर में ही झुंझुनूं चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि फोटोग्राफर पिछले लंबे समय से सुमन से कांटेक्ट में था। इसका सुमन के साथ पैसों का लेनदेन भी था। सुमन पिछले करीब तीन-चार महीने से जयपुर में थी। उसने अपने पैसों के विवाद के बारे में दीपक मलिक को बताया। इसके बाद दीपक मलिक ने सुमन के साथ मिलकर सीकर के सांवली चौराहे के पास से फोटोग्राफर को 11 सितंबर की रात किडनैप कर लिया। बता दें कि दीपक मलिक उर्फ टिंकू (23) पुत्र सुरेश मलिक निवासी हरियाणा रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा है। जिसने पिछले साल भी सीकर के खाटूश्याम जी सदर थाना इलाके में पैसों के लेनदेन के चलते एक प्रॉपर्टी कारोबारी का किडनैप किया था।
Source link
पैसों के लेनदेन में फोटोग्राफर का किडनैप:रोहित गोदारा गैंग का दीपक मलिक गिरफ्तार; फरार युवती की तलाश जारी
