Headlines

चंद्रशेखर की पार्टी की नेता समेत 9 पर FIR:झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी, 10 लाख रुपए मांगने का आरोप




बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नहटौर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदार रविता गौतम समेत 9 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। यह मुकदमा शनिवार को बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। संजीव का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश कर उसे अलग-अलग मामलों में झूठा फंसाने की कोशिश की। संजीव के मुताबिक, जिला पंचायत चुनाव के दौरान उसकी पहचान रविता गौतम से हुई थी। बाद में कहासुनी होने पर रविता ने उसके खिलाफ हल्दौर थाने में मारपीट की FIR दर्ज कराई थी। 10 लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप संजीव का आरोप है कि इसके बाद उसके परिवार से 10 लाख रुपये मांगे गए। रकम नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। उसका कहना है कि बाद में मंडावली और मंडावर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए। संजीव के अनुसार, पुलिस जांच के बाद दोनों मामलों में कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। कोर्ट के जरिए दर्ज कराया गया नया केस संजीव का आरोप है कि बाद में एक महिला को पीड़िता बताते हुए उसके और अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट में दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी मामले को लेकर उसने रविता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविता समेत 9 नामजद FIR में रविता गौतम निवासी खेड़की टप्पा, जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा निवासी जन्नत कॉलोनी बिजनौर, दिलशाद निवासी सादात कस्बा झालू, गुड्डी निवासी लड़ापुरा, अन्नु निवासी रेती किरतपुर, कीर्ति निवासी कामराजपुर, नौशाद निवासी बक्शीवाला, सोनिया शर्मा निवासी काजीपाड़ा और धर्मेंद्र निवासी कामराजपुर के नाम शामिल हैं। कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। नहटौर में लगवाए हैं संभावित प्रत्याशी के फ्लेक्स रविता गौतम ने नहटौर क्षेत्र में कई जगहों पर खुद को संभावित प्रत्याशी बताते हुए फ्लेक्स भी लगवाए हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है। हालांकि, FIR में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रविता से संपर्क नहीं हो सका रविता गौतम का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि रविता गौतम नहटौर विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल रविता पार्टी की सक्रिय सदस्य नहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *