Headlines

दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:मनीमाजरा और सारंगपुर का मामला; दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट का केस




चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनीमाजरा में पुलिस ने 7.47 ग्राम हेरोइन के साथ कुलदीप सिंह उर्फ दीप को पकड़ा, जबकि सारंगपुर पुलिस ने 20.61 ग्राम हेरोइन के साथ प्रदीप कुमार उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। मनीमाजरा में 7.47 ग्राम हेरोइन बरामद थाना मनीमाजरा पुलिस की टीम 12 सितंबर को गुरुकुल स्कूल के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। SI जय भगवान की अगुवाई वाली टीम ने वहां कुलदीप सिंह उर्फ दीप को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से पॉलीथिन की पुड़िया बरामद हुई। इसमें हल्के भूरे रंग का पदार्थ था। MFT टीम से जांच कराने पर पदार्थ हेरोइन निकला, जिसका वजन 7.47 ग्राम था। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ दीप, पिता स्वर्गीय जरनैल सिंह, निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। 2018 में धारा 21 और 22 NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा 2015 में जुआ अधिनियम के तहत भी दो केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। सारंगपुर में 20.61 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा दूसरी कार्रवाई थाना सारंगपुर पुलिस ने की। पुलिस टीम ने पल्लसौरा-धनास इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20.61 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 77, दिनांक 12 सितंबर 2026 को धारा 21 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को 13 सितंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रदीप कुमार 10वीं पास है और फिलहाल कोई काम नहीं करता। पुलिस ने उसके खिलाफ किसी पुराने आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी है।दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि नशे की बरामदगी के बाद आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *