Headlines

तरनतारन में 2 SHO पर रिश्वत लेने का आरोप:2 बिचौलिए भी नामजद; ₹7 लाख के मामले में एक गिरफ्तार, 3 फरार




तरनतारन पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो एसएचओ और दो बिचौलियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में आरोपियों को गैर-कानूनी फायदा पहुंचाने के बदले उनके परिवार वालों से रिश्वत ली गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एसआई बलजिंदर सिंह, एसएचओ थाना वल्टोहा, एसआई कृपाल सिंह, एसएचओ थाना कच्चा पक्का, रॉबिन सिंह निवासी माड़ी मेघा और पूरन सिंह निवासी दाओके के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और आईपीसी की धारा 255 के तहत थाना वल्टोहा में केस दर्ज किया गया है। DSP कर रहे मामले की जांच मामला गुरमीत सिंह उर्फ गीतू से जुड़े दो एनडीपीएस केसों की जांच से सामने आया। एक केस में 14 किलो 110 ग्राम अफीम और दूसरे में 2 किलो अफीम बरामद हुई थी। आरोप है कि एसआई बलजिंदर सिंह ने केस में फायदा पहुंचाने के बदले रॉबिन सिंह के जरिए गुरमीत के परिवार से 3 लाख रुपए लिए। वहीं, एसआई कृपाल सिंह पर पूरन सिंह के जरिए 4 लाख रुपए लेने का आरोप है। दोनों बिचौलियों पर रिश्वत लेन-देन में भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस ने एसआई कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एसआई बलजिंदर सिंह, रॉबिन सिंह और पूरन सिंह फरार हैं। मामले की जांच डीएसपी अतुल सोनी कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *