![]()
गुरुग्राम जिले की सोहना पुलिस ने कबीर नगर में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जब आरोपी के घर छापेमारी करने पहुंची, तो वहां मौजूद महिलाओं ने टीम को अंदर जाने से रोका। इसी दौरान आरोपी ने छत से प्रतिबंधित नशीली दवाएं पास के खेत में फेंक दीं और फरार हो गया। पुलिस ने बाद में कार्रवाई कर आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। वह कबीर नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आमिर काफी समय से प्रतिबंधित और नशीली दवाएं अवैध रूप से बेच रहा था। पुलिस को खेत से 49 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 520 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं। पुलिस ने इन दवाओं को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली-जयपुर से जाता था दवाएं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली और जयपुर से प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर लाता था। फिर उन्हें महंगे दामों पर बेचकर पैसे कमाता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसे ये दवाएं कौन लोग देते थे और इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज सोहना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद दवाओं के स्रोत और उनकी सप्लाई से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. मुकेश भी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। उन्होंने बरामद प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में पुलिस की मदद की। कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा जांच अधिकारी एएसआई वहीद ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Source link
सोहना में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का खुलासा:पुलिस की रेड; आरोपी ने छत से खेत में फेंकी नशीली दवाएं
