Headlines

Womens Asia Cup 2026 Final | India Win Trophy Controversy


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत 8वीं बार विमेंस एशिया कप चैंपियन बना। टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में टीम इंंडिया ने सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए।

इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली।

हालांकि प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से in कर दिया।

भारत Vs श्रीलंका मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

1. मोहसिन नकवी से भारत ने ट्रॉफी लेने से इंकार किया

भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया। नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मंच पर पहुंच गए थे। उन्होंने श्रीलंकाई टीम को मेडल दिए और कप्तान चमारी अटापट्टु को रनर-अप चेक भी दिया। बाद में प्रेजेंटेशन खत्म कर दिया गया।

भारतीय टीम बिना ट्रॉफी और मेडल के ही ड्रेसिंग रूुम लौट गई।

भारतीय टीम बिना ट्रॉफी और मेडल के ही ड्रेसिंग रूुम लौट गई।

2. श्रीलंकाई फील्डर चोट के बाद स्ट्रेचर पर बाहर गईं

भारतीय पारी के पांचवे ओवर में थ्रो फेंकने के दौरान श्रीलंकाई फील्डर विश्मी गुणरत्ने का दायां टखना बुरी तरह मुड़ गया। वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद फिजियो को बुलाया गया। जांच के बाद उन्हें स्ट्रैचर पर लादकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बीच खेल रुका रहा। हालांकि वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरीं।उन्होंने 20 रन बनाए।

स्ट्रेचर पर बाहर जातीं विश्मी।

स्ट्रेचर पर बाहर जातीं विश्मी।

3. स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रनआउट हुईं

14वें ओवर में स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रनाउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर के कट शॉट पर दोनों स्मृति ने रन चुराने की कोशिश की। इस बीच पॉइंट से कवीशा दिलहारी ने थ्रो किया और विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं।

स्मृति ने 59 रन की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाएं।

स्मृति ने 59 रन की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाएं।

टॉप रिकॉर्ड्स…

1. भारत ने एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए

भारत ने इस महिला टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। श्रीलंका 8 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

2. स्मृति-शेफाली ने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी की

स्मृति और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। यह महिला टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

3. स्मृति-शेफाली के बीच छठवीं शतकीय साझेदारी

स्मृति और शेफाली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने छठवीं बार सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने यूएई की ईशा ओजा-तीर्था सतीश की जोड़ी की बराबरी की।

4. शेफाली ने महिला टी-20 एशिया कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई

शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

5. शेफाली ने इस साल 675 रन बनाए

शेफाली ने 2026 में टी-20 में 675 रन बनाए हैं। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे।

6. श्री चरणी एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय

श्री चरणी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में 4 विकेट के साथ इस साल 39 विकेट लिए। उन्होेंने पूनम यादव के 35 विकेट को पीछे छोड़ा।

7. श्री चरणी एशिया कप टी-20 फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज

श्री चरणी ने फाइनल में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। वह महिला टी-20 एशिया कप फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बन गई हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *