Headlines

फरीदकोट में 3 लाख चोरी की सीसीटीवी फुटेज:SBI के बाहर एक्टिवा की डिग्गी तोड़ उड़ाई नकदी, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली




फरीदकोट के जैतो शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा के बाहर खड़ी एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर 3 लाख रुपये की नकदी चोरी करने वाले 2 संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। बैंक के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। फॉर्म भरने के बहाने बैंक में घूम रहे थे आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 सितंबर 2026 की है। गांव उकंदवाला के निवासी केवल सिंह अपनी माता के साथ बैंक से 3 लाख रुपये की नकदी निकलवाने आए थे। पैसे निकालने के बाद केवल सिंह ने रकम को लिफाफे में रखकर एक्टिवा की डिग्गी में लॉक कर दिया और माता को लेने दोबारा बैंक के अंदर चले गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि वारदात से पहले दो संदिग्ध व्यक्ति हाथ में खाली फॉर्म लेकर बैंक के अंदर घूम रहे थे और केवल सिंह पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही केवल सिंह दोबारा बैंक के अंदर गए, दोनों संदिग्ध बाहर आए और एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर 3 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। प्लॉट बिक्री की थी रकम पीड़ित केवल सिंह ने बताया कि यह रकम उनकी माता द्वारा बेचे गए एक प्लॉट की थी, जिसे दोनों भाइयों में बांटा जाना था। घर पहुंचकर जब डिग्गी खोली तो पैसे गायब मिले, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही आरोपियों की पहचान मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *