Headlines

Ludhiana Blood Donation Camp Attack Conspiracy


लुधियाना के आत्मा पार्क के नजदीक पुलिस ने गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया। वे ब्लड डोनेशन कैंप को निशाना बनाने जा रहे थे।

लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत कांग्रेस नेता राजविंदर सिंह ग्रेवाल उर्फ रवि ख्वाजके की याद में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप को निशाना बनाने आए थे। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का कहना है कि ब्लड डोनेशन कैंप में फा

.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों शूटर कैंप में फायरिंग के लिए भेजे गए थे। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से संभावित खून-खराबा टल गया। दिन में कैंप में कई राजनीतिक नेता भी पहुंचे थे।

हालांकि, ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजक तरसेम सिंह ने कहा कि उनके या उनके लड़कों की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें खुद नहीं पता की गोलियां चलाने वाले लोग उनके कैंप को क्यों टारगेट करना चाह रहे थे। उन्हें भी पुलिस ने जब सूचना दी तो करीब 3 बजे कैंप बंद कर दिया गया था। कैंप में करीब 700 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ।

पुलिस अब लुधियाना के कई होटलों का रिकॉर्ड चेक कर रही है, जहां वारदात से पहले इन गैंगस्टरों के छिपे होने का शक है। गैंगस्टर डोनी बल और दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रहा शगुनप्रीत सिंह भी पुलिस रडार पर है।

मरने वाले गैंगस्टरों के सोशल मीडिया एकाउंट साइबर टीमें ढूंढ रही हैं, ताकि इनके लिंक खंगाले जा सकें। इन गैंगस्टरों की सोशल मीडिया पर किस तरह से डोली बल और शगुनप्रीत के साथ बातचीत होती थी, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर रवि ख्वाजके की याद में कैंप लगाए जाने की सूचना के बाद ही डोनी बल ने अपने गुर्गे फायरिंग के लिए तैयार किए। दोनों बाइक पर लुधियाना पहुंचे थे और दुगरी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में चल रहे ब्लड डोनेशन कैंप की तरफ जा रहे थे।

आत्मनगर पुलिस चौकी के पास AGTF और लुधियाना पुलिस की टीमों के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों शूटर मारे गए। जबकि, एक शूटर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। मारे गए संदिग्धों की पहचान अमृतसर के निवासी करनजोत सिंह उर्फ नोना और संदीप सिंह के रूप में हुई है।

दोनों शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए।

दोनों शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए।

पुलिस की गाड़ी पर 2 गोलियां लगीं, 25 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई

डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि AGTF को दोनों संदिग्धों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद शहर पुलिस को अलर्ट किया गया। आत्मा पार्क के पास पुलिस टीमों ने बाइक सवार दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार, दो गोलियां पुलिस वाहन पर लगीं। इसके बाद पुलिस टीमों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में 25 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। दोनों संदिग्धों को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इन गैंगस्टरों का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस टीमें गैंगस्टरों का रूट मैप खंगाल रही हैं। अलग-अलग होटलों में भी जांच की जा रही है।

गैंगस्टरों के शवों को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल लाया गया।

गैंगस्टरों के शवों को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल लाया गया।

3 ऑटोमैटिक पिस्टल, 50 कारतूस मिले

पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन 9 एमएम ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। इनमें एक जिगाना पिस्टल और पाकिस्तान निर्मित ग्लॉक पिस्टल भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, मौके से 50 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है कि ब्लड डोनेशन कैंप में दोनों को किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाने का टारगेट दिया गया था या वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग करनी थी। पुलिस का मानना है कि इतनी संख्या में अत्याधुनिक हथियार और कारतूस होने के कारण अगर दोनों कैंप तक पहुंच जाते तो कई लोगों की जान जा सकती थी। पुलिस की मुस्तैदी के कारण यह वारदात असफल हुई।

सड़क पर गिरीं 3 पिस्टल और फोन।

सड़क पर गिरीं 3 पिस्टल और फोन।

डोनी बल और शगुनप्रीत पर साजिश का शक

पुलिस को शक है कि दोनों शूटर वांटेड गैंगस्टर और दविंदर बंबीहा गैंग के प्रमुख ऑपरेटिव बलविंदर सिंह उर्फ डोनी बल और उसके साथी शगुनप्रीत सिंह ने भेजे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों शूटरों के साथ अन्य लोग भी अलग-अलग वाहनों में आए थे, लेकिन मुठभेड़ के दौरान वे फरार हो गए।

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हमला गैंगस्टर दविंदर बंबीहा की सितंबर 2016 में हुई मौत की बरसी के आसपास प्लान किया गया था। बंबीहा सितंबर 2016 में बठिंडा के रामपुरा फूल में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

कुछ दिन पहले लुधियाना आने का शक

पुलिस को यह भी शक है कि दोनों शूटर वारदात को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही लुधियाना पहुंच गए थे। उनके शहर में किसी होटल में ठहरने की आशंका है। पुलिस अब होटल और अन्य ठिकानों की जांच कर उनके रुकने की जगह का पता लगाने में जुटी है।

करनजोत सिंह उर्फ नोना के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, लूट और नशा तस्करी के मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। वहीं संदीप सिंह के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज बताया जा रहा है।

डोनी बल-शगनप्रीत पर पहले भी रंगदारी के आरोप

गैंगस्टर डोनी बल और उसके साथी शगुनप्रीत सिंह का नाम खन्ना पुलिस के रिकॉर्ड में कई बार सामने आ चुका है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर लोगों को रंगदारी के लिए फोन करने और अपने शूटरों के जरिए अलग-अलग ठिकानों पर फायरिंग करवाकर दहशत फैलाने के आरोप रहे हैं।

पुलिस पहले दोनों के कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। खन्ना पुलिस ने रंगदारी से जुड़े मामलों में शगनप्रीत के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया था।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब- AAP के MLA गैंगस्टर से भिड़े:कॉल पर कहा- तेरे जैसे कई देखे, ज्यादा फुकरियां ना मार; डोनी बोला- तुझे मारकर VIDEO डालूंगा

लुधियाना के पायल से आम आदमी पार्टी के MLA मनविंदर सिंह ग्यासपुरा गैंगस्टर डोनी बल से भिड़ गए। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला को कॉल कर गैंगस्टर ने धमकाया तो ग्यासपुरा ने फोन लेकर कहा- तेरे जैसे कई देखे हैं, बाहर बैठकर नौजवानों को हथियार पकड़ा रहे हो। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *