Headlines

Gorakhpur GIDA Flatted Factory Allotment


गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के सेक्टर-13 में बने प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में जल्द ही रेडीमेड गारमेंट उद्यमियों को हॉल आवंटित किए जाएंगे। करीब 1,049 वर्गफीट के एक हॉल की कीमत तल के हिसाब से 29 से 35 लाख रुपए के बीच होग

.

बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद हॉल आवंटन के लिए आवेदन निकाले जाएंगे। आवंटन ई-लॉटरी के जरिए होगा। कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत उद्यमियों को तैयार सुविधाएं मिलेंगी, जिससे आवंटन के बाद वे सीधे काम शुरू कर सकेंगे।

भूतल के हॉल सबसे महंगे होंगे

फ्लैटेड फैक्ट्री में भूतल एवं उसके ऊपर 3 और तल हैं। GIDA सूत्र बताते हैं कि जो हॉल भूतल पर होंगे, उनकी कीमत सबसे अधिक होगी। इसके लिए लगभग 35 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे। प्रथम तल पर कीमत लगभग 33 लाख, दूसरे तल पर 31 लाख व तीसरे तल पर 29 लाख रुपये हॉल की कीमत हो सकती है। सभी तल पर हॉल का क्षेत्रफल लगभग 97.5 वर्ग मीटर यानी लगभग 1049 वर्ग फीट है। इस फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण 42 करोड़ 50 लाख रुपये में किया गया है।

फ्लैटेड फैक्ट्री में तल के हिसाब से अलग-अलग कीमत तय की गई है।

फ्लैटेड फैक्ट्री में तल के हिसाब से अलग-अलग कीमत तय की गई है।

2.68 एकड़ में है परिसर

GIDA क्षेत्र में बड़े उद्योगों के साथ एमएसएमई यूनिट्स को आगे बढ़ाने के लिए सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, सेक्टर-13 में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। कानपुर के बाद यह प्रदेश का दूसरा निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स है। प्लग एंड प्ले मॉडल वाले इस फ्लैटेड फैक्ट्री के जरिये लघु एवं मध्यम उद्यम की नई श्रृंखला तैयार होगी। करीब 2.68 एकड़ परिसर वाले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में इंडस्ट्रियल ब्लॉक और यूटिलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है।

प्लग एंड प्ले मॉडल से सीधे कार्य शुरू कर सकेंगे उद्यमी इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में 80 यूनिट्स के लिए प्रति यूनिट का क्षेत्रफल 97.51 वर्गमीटर एवं एमिनिटी / यूटीलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 यूनिट्स हेतु, प्रति यूनिट का क्षेत्रफल 20.89 वर्गमीटर है। इंडस्ट्रियल ब्लॉक में एमएसएमई की यूनिट्स प्लग एंड प्ले मॉडल पर लगेंगी। हर तरह की सुविधा पहले से मौजूद होने से कोई भी उद्यमी आवंटन के बाद यहां आकर सीधे कार्य प्रारंभ कर सकेगा।

भूतल पर बने हॉल की कीमत सबसे अधिक जबकि तीसरे तल के हॉल की कीमत सबसे कम होगी।

भूतल पर बने हॉल की कीमत सबसे अधिक जबकि तीसरे तल के हॉल की कीमत सबसे कम होगी।

यूटिलिटी ब्लॉक में बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम आदि के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा। फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले सुविधा के साथ अन्य कई मूलभूत और उद्योग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री से प्रत्यक्ष रुप से करीब 1000 लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। फ्लैटेड फैक्ट्री से एमएसएमई और इसके अनुसंगी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य रूप से प्रदूषण रहित रेडीमेड गारमेंट, आईटी एवं फार्मा सेक्टर जैसी इकाइयों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *