Headlines

झांसी में आज 33℃ पहुंचेगा टेम्परेचर:दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी, हल्की बूंदाबांदी के भी बन रहे आसार




झांसी में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में कई बार बादलों की आवाजाही हो सकती है। इसके साथ ही एक-दो बार हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रविवार को शाम को बदला मौसम
इससे पहले रविवार को झांसी में दिनभर उमस के साथ तेज धूप रही। हालांकि शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम में बदलाव नजर आया और बारिश की फुहार ने लोगों को कुछ राहत दी। आईएमडी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। 19 सितंबर तक 35 डिग्री पहुंचेगा तापमान मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान सही रहा तो आने वाले दिनों में झांसी में गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। आईएमडी के अनुसार 15 सितंबर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद 19 सितंबर तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बारिश के बाद धूप-उमस से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां
जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉक्टर केपी सिंह परमार ने बताया कि बारिश के बाद अचानक तेज धूप निकलने और वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है। इसके अलावा गर्मी के कारण थकान, सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी जैसी परेशानी हो सकती है। वहीं, गंदे या दूषित पानी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी संक्रमण, उल्टी-दस्त और वायरल जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। बीमारी से बचाव के लिए रखें सावधानी
बारिश के बाद धूप और उमस वाले मौसम में साफ और उबला या सुरक्षित पानी पीना, बासी या खुले में रखा खाना खाने से बचना और घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना जरूरी है। मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी या मच्छररोधी उपायों का इस्तेमाल करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *