![]()
मानसा में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्कूल बस आगे जारी रही PRTC बस से टकरा गई। जिससे स्कूल बस में सवार करीब 10 से 15 बजे घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई। सभी घायलों को सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बरेटा पुलिस इस मामले की अब जांच कर रही है। यह स्कूल बस हौली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की बताई जा रही है। हादसे के बाद की PHOTOS…
बाइक सवार के अचानक आने से हादसा PRTC बस के ड्राइवर के मुताबिक, वह मानसा से जाखल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बस के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार के कान पर मोबाइल फोन लगा हुआ था। उसके अचानक सामने आने पर PRTC बस ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस PRTC बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। हादसे में स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गईं। एक बच्ची को ज्यादा चोटें लगी हादसे में एक छोटी बच्ची को ज्यादा चोटें आने की बात सामने आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायल बच्चों को भी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के समय दोनों बसों की स्थिति क्या थी। ************ ये खबर भी पढ़ें: 90 लाख की नौकरी छोड़ी, 80 लाख गंवाए: चंडीगढ़ में PF निकालकर शुरू की माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग, अब करोड़ों का टर्नओवर देश की नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी में नौकरी, करीब 90 लाख रुपए का पैकेज और उसी हिसाब से लाइफस्टाइल। बेटी की पढ़ाई भी महंगे स्कूल में चल रही थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन मोहित निझावन ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। परिवार में पहले किसी का बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं था। ऐसे में शुरुआत से ही सफर आसान नहीं था। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
पंजाब- बच्चों से भरी स्कूल बस PRTC बस से भिड़ी:एक दूसरे में घले छात्र, 10 से 15 घायल, ड्राइवर की टांगें टूटीं
