Headlines

Ludhiana Parking Dispute | Pregnant Woman Assault CCTV Footage latest update


लुधियाना के व्यस्त और व्यापारिक इलाके फील्डगंज में शर्मनाक मामला सामने आया है। कलगीधर गुरुद्वारा रोड पर जहां पार्किंग के एक मामूली से विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने न सिर्फ एक दुकानदार पर जानलेवा हमला किया,बल्कि उसकी 4 महीने की गर्भवत

.

जानकारी देते हुए पीड़ित सोनू कुमार की फील्डगंज स्थित कलगीधर गुरुद्वारा रोड पर ‘श्री शिव एंटरप्राइजेज’ नाम से बर्तनों की दुकान है। 13 तारीख की शाम करीब सवा 6 बजे उनकी दुकान पर एक महिला ग्राहक बर्तन खरीदने आई थी। उस महिला ने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर सड़क पर थोड़ी आगे खड़ी कर दी थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक कार सवार को एक्टिवा से निकलने में थोड़ी परेशानी हुई, जिस पर कार सवार आग-बबूला हो गया। कार चालक ने गाड़ी से उतरकर सरेआम गालियां देना शुरू कर दिया।

दुकान के बाहर बहस करते हुए

दुकान के बाहर बहस करते हुए

माफी मांगने पर भी नहीं माना, सामने वाले दुकानदारों ने किया हमला

दुकानदार सोनू कुमार ने स्थिति को संभालते हुए बीच-बचाव किया और कार सवार से कहा कि आगे से ध्यान रखेंगेआप शांत हो जाएं।लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। अचानक सामने वाली दुकान के कुछ लोग इस विवाद में कूद पड़े। बिना किसी वजह के उन्होंने सोनू कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

ददुकानदार को बालों से पकड़ कर बाहर निकालते हुए

ददुकानदार को बालों से पकड़ कर बाहर निकालते हुए

गर्भवती पत्नी से हाथापाई और कड़े से सिर पर वार

विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने सोनू की पत्नी, जो कि 4 महीने की गर्भवती हैं, अपने पति को बचाने आईं तो दबंगों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इसके बाद हमलावरों ने सोनू के सिर पर ‘ कड़े और दुकान के भारी बर्तनों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके माथे पर 4 टांके आए हैं।

सिर पर चोट लगी दिखांते हुए पीड़ित सोनू

सिर पर चोट लगी दिखांते हुए पीड़ित सोनू

CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी, पुलिस से न्याय की गुहार

यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर इस गुंडागर्दी को अंजाम दिया गया। दुकान से बाहर खिचा और सिर पर कड़े से 5 वार किए पीड़ित सोनू कुमार ने खून से लथपथ हालत में पुलिस की शरण ली है और थाना नंबर 2 में हमलावरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। अब देखना यह है कि लुधियाना पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *