Headlines

भोपाल में सरेराह वकील को गोली मारने की धमकी:थार सवार युवकों ने कार रोककर की अभद्रता, रैश ड्राइविंग को लेकर हुआ था विवाद




भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रविवार रात रैश ड्राइविंग को लेकर विवाद हो गया। दाता कॉलोनी के पास थार सवार युवकों ने एडवोकेट शादाब खान की कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। आरोप है कि करीब 7-8 युवकों ने शादाब और उनके भाइयों से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। घटना रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। रैश ड्राइविंग पर दी थी समझाइश शादाब खान के मुताबिक, 13 सितंबर की रात वे भाइयों के साथ ढाबे से खाना खाकर कार से लौट रहे थे। रास्ते में थार सवार कुछ युवक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। उन्होंने युवकों को रैश ड्राइविंग न करने की समझाइश दी। आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने दाता कॉलोनी के पास उनकी कार के आगे थार लगा दी। इसके बाद 7-8 युवकों ने कार को घेर लिया और शादाब व उनके भाइयों से अभद्रता करने लगे। वकील का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ युवक बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दूसरे वाहन से आए एक व्यक्ति पर पिस्टल दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। शादाब ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में पिस्टल दिखाई नहीं दी घटना के बाद शादाब कोहेफिजा थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, वीडियो में किसी युवक के हाथ में पिस्टल दिखाई नहीं दे रही है। दोनों पक्षों ने दी शिकायत कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा। उनकी ओर से भी शादाब खान और उनके साथियों पर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए। दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की है। फिलहाल किसी भी पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *