![]()
डूंगरपुर में शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम बदला रहा। रविवार रात शहर में रुक-रुककर तेज और हल्की बारिश का दौर चलता रहा। आसमान में बिजली कड़कने और बादलों की गर्जना के बीच बारिश होती रही। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, हालांकि बारिश के बाद उमस का असर बढ़ गया। सड़कों और बरसाती नालों में बहा पानी बारिश के कारण पुराने शहर समेत कई इलाकों की सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं शहर के बरसाती नाले भी बहते नजर आए। लंबे समय बाद हुई बारिश से शहर के लोगों को राहत मिली, लेकिन लगातार अच्छी बारिश नहीं होने के कारण तालाब और बांध अभी भी भराव का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के साथ बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल बारिश के झोंके के साथ ही शहर के कई इलाकों में बिजली बार-बार बंद होती रही। हाउसिंग बोर्ड, पुराने शहर समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर रात के समय बारिश और बिजली बंद होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। वहीं, जहरीले जानवरों के घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में आने का डर भी लोगों को सताता रहा। किसानों को राहत, लेकिन अच्छी बारिश का इंतजार दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों को भी मामूली राहत मिली है। हालांकि किसान और आम लोग अब भी ऐसी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के तालाब और बांध भर सकें और पानी की समस्या से राहत मिल सके।
Source link
डूंगरपुर में रातभर रुक-रुककर बरसात:बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी, गर्मी से मिली राहत
