Headlines

पश्चिमी सिंहभूम में पिकअप-टोटो की टक्कर, बुजुर्ग मरे:ईंट भट्ठा के पास हुआ हादसा, 2 घायल, बीमार रिश्तेदार देखने गए थे




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डिलीयामार्चा में ईंट भट्ठा के पास पिकअप वाहन और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टोटो सवार 75 वर्षीय जागय पूर्ति की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में 25 वर्षीय पालो बानरा शामिल हैं। उनके दाएं पैर में गंभीर चोट आई है और पैर टूट गया है। बताया गया कि टोटो में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ग्रामीण बाईहातु से आचू गांव में अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गए थे। मुलाकात के बाद सभी टोटो से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जोरदार टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी ग्रामीणों के अनुसार, डिलीयामार्चा स्थित ईंट भट्ठा के पास पहुंचते ही टोटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में टोटो सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य लोगों को भी चोट लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान देर रात जागय पूर्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप और चालक को पकड़ा हादसे में घायल पालो बानरा के दाएं पैर में गंभीर चोट होने के कारण पैर टूट गया है। दूसरे घायल का भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ। इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बुजुर्ग जागय पूर्ति की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *