गणेश पूजा के पंडाल में ‘नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो’ का संदेश:अररिया शहर के राम जानकी मंदिर का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र




अररिया शहर में सोमवार सुबह से गणेश पूजा को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल है। ओम नगर, नवरत्न चौक, हरियाली मार्केट और अररिया आरएस स्थित राम जानकी मंदिर समेत कई जगहों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। सुबह से ही श्रद्धालु पंडालों में पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने के साथ आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा, पानी और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं संभालीं। राम जानकी मंदिर का पंडाल सबसे खास अररिया आरएस स्थित राम जानकी मंदिर में बनाया गया पंडाल इस बार अपनी सामाजिक संदेश वाली थीम के कारण खास आकर्षण का केंद्र बना है। पंडाल को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की तर्ज पर सजाया गया है। इसकी थीम ‘नशा छोड़ो और जीवन जोड़ो’ रखी गई है। सूखे नशे के खिलाफ दिया संदेश पंडाल में युवाओं के बीच बढ़ती सूखे नशे की लत को दर्शाया गया है। आयोजकों का कहना है कि नशे की समस्या अब सिर्फ किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रह गई है। इसका असर मध्यमवर्गीय परिवारों तक भी पहुंच रहा है और इससे परिवारों का माहौल प्रभावित हो रहा है। बच्चों की मोबाइल लत भी बनी थीम पंडाल में बच्चों और किशोरों में बढ़ती मोबाइल की लत को भी प्रदर्शित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि आजकल बच्चे मोबाइल में इस कदर व्यस्त हो रहे हैं कि परिवार, पढ़ाई और सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान कम हो रहा है। पूजा के साथ जागरूकता का संदेश मंदिर के पदाधिकारियों के अनुसार, गणेश पूजा में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा पहुंचते हैं। इसलिए इस बार पंडाल को केवल धार्मिक स्वरूप देने के बजाय सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाने की कोशिश की गई है। उद्देश्य है कि दर्शन के लिए आने वाले बच्चे और युवा नशे तथा मोबाइल की लत के दुष्परिणामों को समझें। समाज को चुनौती माननी होगी अध्यक्ष रामाधार गुप्ता, मनोज भगत, निर्मल कुमार साह, राजू अग्रवाल, अजय साह, राजकुमार चौधरी, संतोष भगत, अभिषेक भगत, शंभू शर्मा, केशव कुमार और विकास शर्मा ने बताया कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। उनका कहना है कि जब तक समाज इसे चुनौती के रूप में स्वीकार नहीं करेगा, तब तक युवाओं को इस समस्या से बाहर निकालना मुश्किल होगा। दूसरे पंडालों में भी उमड़ी भीड़ शहर के अन्य गणेश पूजा पंडालों में भी सुबह से पूजा-अर्चना चल रही है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आयोजकों की ओर से भीड़ को देखते हुए पानी, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। भक्ति के साथ सामाजिक सरोकार अररिया में गणेश चतुर्थी का आयोजन इस बार आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रहा है। पंडालों में भगवान गणेश की पूजा के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने का संदेश लोगों का ध्यान खींच रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *