![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। बसंतपुर-बिलासपुर मार्ग पर घाटोली गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। यह हादसा तड़के सुबह हुआ। बिलासपुर की ओर जा रहे इस ट्रक का नंबर CG10BE1438 है। हादसे के बाद ट्रक खेत में पलटा हुआ दिखा। इस घटना में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर की मदद की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी।
Source link
गौरेला में बिलासपुर जा रहा ट्रक खेत में पलटा:बसंतपुर-बिलासपुर मार्ग पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर को मामूली चोट आई
