Headlines

जालंधर में घर से नकदी और गहने चोरी:अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही




जालंधर के नकोदर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चक मुगलानी में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से नकदी और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव चक मुगलानी निवासी इकबाल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि चोर घर के अंदर रखी अलमारी को खंगालकर उसमें रखे 10,000 रुपये नकद और कुछ कीमती गहने चोरी करके मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित इकबाल सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *