Headlines

टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी 10वीं मंजिल से गिरे, मौत:कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे, पुलिस कर रही जांच




जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में एक घटना हुई। सोमवार को टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी 62 वर्षीय संदीप पाल की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में लोग हैरान रह गए और परिवार में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक, संदीप पाल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। करीब 15 दिन पहले ही वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई के एक कॉलेज में छोड़कर लौटे थे। बेटी की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर वह काफी परेशान रहते थे। संदीप पाल टाटा स्टील के मर्चेंट मिल में चीफ के पद पर काम कर चुके थे। रिटायरमेंट के बाद वह परिवार के साथ जमशेदपुर में ही रह रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर जानने वाले और शुभचिंतक उनके घर पहुंचने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *