![]()
पिंजौर शहर में आवारा सांडों की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। हाल ही में गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास और पिंजौर चौणा चौक से गुरुद्वारे की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान जिम और डांस स्टूडियो के पास खड़ी एक गाड़ी और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सांडों को लड़ते देख राहगीरों और आसपास के लोगों में डर फैल गया। कई लोगों ने पास की दुकानों और घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। बता दें कि, पिंजौर की अलग-अलग कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर अक्सर आवारा पशु घूमते और लड़ते दिखते हैं। कुछ दिन पहले विश्वकर्मा कॉलोनी में एक सांड ने एक बुजुर्ग महिला को सींगों पर उठाकर पटक दिया था। इन घटनाओं के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिक विजय, विपिन शर्मा, परमजीत और लाली शर्मा ने बताया कि गुरुद्वारा रोड पर जहां सांड लड़ रहे थे, उसके पास जिम, आवासीय घर और डांस स्टूडियो हैं। यहां छोटे बच्चे भी आते-जाते हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि आवारा सांडों को पकड़कर सही जगह पहुंचाया जाए। इससे शहर के लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
Source link
पिंजौर में आवारा सांडों की लड़ाई, गाड़ी-स्कूटी क्षतिग्रस्त:लोगों ने घर में घुसकर बचाई जान, बुजुर्ग महिला को उठाकर पटक चुके
