![]()
करनाल में 11 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 7 सितंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी उसे अपने फ्लैट में ले गया। बच्ची के डरने के कारण उसने घटना के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया। बाद में पूछने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां ने बच्ची को फ्लैट से बाहर आते देखा, काफी डरी थी
शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि बीती 7 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद उसकी पत्नी बच्ची को बुलाने गई, लेकिन वह वहां नहीं मिली। पत्नी ने बच्ची का नाम लेकर आवाज लगाई। कुछ समय बाद पड़ोसी अपने फ्लैट से बाहर निकला। शिकायत के अनुसार, उसी समय बच्ची भी उसके फ्लैट से बाहर आई। वह काफी डरी और घबराई हुई थी। पत्नी ने उससे पूछा कि वह वहां क्या कर रही थी और अंदर कौन था, लेकिन बच्ची डर के कारण उस समय कुछ नहीं बता पाई और घर चली गई। 4-5 दिन बाद बच्ची ने बताई पूरी बात
शिकायत के मुताबिक घटना के बाद बच्ची ने खेलना और घर से बाहर जाना बंद कर दिया। करीब 4-5 दिन बाद उसकी मां ने उससे घबराए रहने का कारण पूछा। तब बच्ची ने बताया कि 7 सितंबर को आरोपी ने इशारे से उसे अपने फ्लैट में बुलाया और कमरे के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। बच्ची के अनुसार, वह डर गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा, थप्पड़ मारा और चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद उसके साथ यौन अपराध किया। बच्ची ने यह भी बताया कि किसी को घटना के बारे में बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि बाद में दीपक उसे घूरता और अशोभनीय इशारे करता था, जिसके कारण बच्ची ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया
शिकायत मिलने पर पुलिस एसआई सुमन लता चौकी सेक्टर-4 करनाल पहुंचीं। वहां बच्ची के पिता अपनी पत्नी और बेटी के साथ मौजूद मिला। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 115 और 65(1) के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
करनाल में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म:परिजनों ने पड़ोसी पर लगाए आरोप, खेलते समय बच्ची को फ्लैट में बुलाने का आरोप, थप्पड़ मारकर चुप रहने की धमकी दी
