Headlines

गुरुग्राम में ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत:खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था




गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम करवा दिया है।
मृतकों की पहचान सेक्टर-37 स्थित अंजना कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद अरमान, 14 वर्षीय प्रिंस कुमार और 19 वर्षीय नवनीत कुमार के रूप में हुई है। तीनों आपस में दोस्त थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक चला रहे नवनीत के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। हादसे के समय किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। तीनों रात खेड़कीदौला गए थे। बाइक लेकर गए थे पुलिस को दी शिकायत में नवनीत के भाई अंकित ने बताया कि अलसुबह सभी बाइक से घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास यू टर्न ले रहे एक ट्रक से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
अस्पताल में अरमान को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद अन्य दोनों ने भी दम तोड़ दिया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *