Headlines

इंद्रटांडी में कमेटी गठित




भास्कर न्यूज |सरायकेला इंद्रटांडी परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर बीती रात बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंद्रटांडी के गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में पार्थो सारथी आचार्य को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं बबन सिंह, प्रभात कुमार सत्पथी, देवराज सारंगी, अर्थो दाश और दीपक पाणिग्रही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शंभू आचार्य को सचिव, मलय आचार्य को सह सचिव, रंजीत कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष और तपन आचार्य को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सुबोध पाणिग्रही, राज बागची, सनद आचार्य, दिलीप आचार्य, उज्ज्वल सिंह और ताराचंद राणा को संरक्षक बनाया गया। कमेटी में शिबू पाणिग्रही, विष्णु देव आचार्य, शिवम नायक, राकेश आचार्य, संजय षाड़ंगी, गणेश मिश्रा और सनत आचार्य समेत करीब सौ सदस्यों को शामिल किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इंद्रटांडी के सभी निवासी दुर्गा पूजा आयोजन के सदस्य होंगे। बैठक में पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भव्यता और आपसी सहयोग के साथ आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *