Headlines

किन्नौर में 6 दिन से लापता-वाहन गहरी खाई में मिला:2 लोगों की मौत; शव निकालने के लिए NDRF बुलाई




किन्नौर जिले में 6 दिन से लापता एक वाहन मंगलवार सुबह मंगलाघाट खड्ड (छोटी नदी) के पास हादसे का शिकार मिला। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक तंगलिंग गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रिकांगपियो पुलिस स्टेशन में 9 सितंबर को एक वाहन के लापता होने की सूचना मिली थी। वाहन पर ‘अप्लाइड’ लिखा हुआ था और उसमें दो लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित टीमों ने वाहन व दोनों लोगों की तलाश शुरू कर दी थी। गहरी खड्ड में मिला क्षतिग्रस्त वाहन तलाश अभियान के दौरान मंगलवार सुबह टीम को मंगलाघाट खड्ड के पास वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। मौके पर पहुंचने पर वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों के मृत होने की पुष्टि हुई। हादसा गहरी खड्ड में हुआ है, जहां पहुंचना भी मुश्किल है। शव निकालने के लिए रेस्क्यू टीम की मदद दुर्गम और गहरी खड्ड में वाहन होने के कारण दोनों शवों को बाहर निकालना चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने शवों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ या अन्य रेस्क्यू टीम की मदद मांगी है। शव बाहर निकाले जाने के बाद पोस्टमार्टम समेत पुलिस की आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच भी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *