Headlines

उचाना चुनाव: हाईकोर्ट में हुई ARO-पोस्टल बैलेट सहायक की गवाही:हारने वाले पक्ष की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, 25 सितंबर को होगी बाकी की गवाही




हरियाणा के जींद जिले की चर्चित उचाना विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम विवाद पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में मंगलवार को विधायक पक्ष के पहले दो गवाहों (भारत राम प्रसाद और सूरज कुमार) की गवाही दर्ज कर ली गई है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को तय की है, जिसमें बाकी बचे गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। बीजेपी विधायक पक्ष के वकीलों (सीनियर एडवोकेट धीरज जैन, साहिल गर्ग, अवनीत कौर व अश्वनी गौर) की ओर से अदालत को बताया गया कि वे मतगणना और पोस्टल बैलेट की पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होने की बात साबित करेंगे।
याचिकाकर्ता पक्ष की गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब प्रतिवादी पक्ष यानी बीजेपी विधायक देवेंद्र अत्री की ओर से हाईकोर्ट में अपने गवाहों की सूची पेश की गई। विधायक की ओर से कुल 6 गवाहों के नाम दिए गए हैं अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए मामला…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *