Headlines

10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:गुमला के चैनपुर में घर में लगाई फांसी, स्कूल टूर पर जाने के लिए मांगे थे पैसे




गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डिपा बुकमा गांव में एक घटना सामने आई है। यहां संत अन्ना स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा दिव्या बड़ा (17) ने अपने घर में एसबेस्टस के पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है। वहीं, मृतक छात्रा की मां नीलिमा बड़ा ने बताया कि दिव्या ने स्कूल टूर पर जाने के लिए पैसों की मांग की थी। मां के अनुसार, पहले उसे 1,000 रुपये दिए गए थे, लेकिन बाद में उसने 4,000 रुपये और मांगे। आर्थिक तंगी के कारण परिवार और पैसे नहीं दे सका। मां ने बताया कि घटना से पहले छात्रा चैनपुर जाने की बात कहकर निकली थी और शाम को घर लौटकर फोन पर किसी से बात कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर जिला परिषद मेरी लकड़ा और प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर मौके पर पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी। चैनपुर थाना के एसआई विजय उरांव और एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पंचनामा बनाया। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *