![]()
झालावाड़ के पीजी कॉलेज में दिवेर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें ‘विजय योद्धा और कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप’ विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल प्रो. रामकल्याण मीणा ने की। प्रतियोगिता में गर्ल्स कॉलेज झालावाड़, राजकीय बिड़ला महाविद्यालय भवानीमंडी और शहीद श्री मुकुट बिहारी मीणा राजकीय महाविद्यालय खानपुर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. इकबाल, संस्कृत विभाग के डॉ. ओमप्रकाश बैरवा और सुश्री प्रियंका गर्ग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभागाध्यक्ष फहीमुद्दीन टोंकी ने किया। प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज झालावाड़ की नविका वैष्णव ने पहला, अयान खान ने दूसरा और गवर्नमेंट कॉलेज खानपुर के निशाल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. प्रणव देव ने महाराणा प्रताप की युद्ध नीति, सैन्य कौशल और प्रशासनिक कामों पर बात की। प्रिंसिपल प्रो. रामकल्याण मीणा ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, अरुण कुमार जाजोरियां, सोनू खंडेलवाल के साथ डॉ. राजकुमार गुप्ता, गिरिराज गुर्जर, अशोक कुमार चौधरी, अर्चना मीना, कान्हाराम और अन्य फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Source link
महाराणा प्रताप के शौर्य की गाथा गूंजी:दिवेर विजय महोत्सव में विद्यार्थियों ने रखे अपने विचार
