Headlines

Samastipur MNCU Setup | Newborn Mothers Breastfeeding Facility Update


नवजात बच्चों की माताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) के बाहर खड़े होकर अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल समेत दलसिंहसराय, रोसड़ा और पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में कुल 60 बेड की मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) स्थापित की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

सदर में 12, दलसिंहसराय में 20-20, पटोरी में 8 बेड का होगा यूनिट

जिला स्वास्थ्य समिति के प्रोजेक्ट हेड आदित्य झा ने बताया कि सदर अस्पताल में 12 बेड, रोसड़ा और दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में 20-20 बेड तथा पटोरी में 8 बेड की मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट स्थापित की जा रही है। रोसड़ा और दलसिंहसराय में एमएनसीयू तैयार हो चुकी है। इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।

वहीं, पटोरी में भवन के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। आदित्य झा ने बताया कि एमएनसीयू में कार्य करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि माताओं और नवजात बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके।

मां और बच्चे को एक साथ रहने की मिलेगी सुविधा

अभी सदर अस्पताल में 12 बेड की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) संचालित है। इसमें एक साथ 12 नवजात बच्चों को विशेष देखभाल के लिए भर्ती किया जा सकता है। वर्तमान व्यवस्था में एसएनसीयू के अंदर केवल नवजात बच्चों को भर्ती किया जाता है, जबकि उनकी माताओं को बाहर रहना पड़ता है। बच्चे को स्तनपान कराने की जरूरत होने पर माताओं को एक-एक कर बुलाया जाता है। ऐसे में माताओं को यूनिट के बाहर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

सदर अस्पताल में फिलहाल एक साथ 12 नवजात बच्चों को विशेष देखभाल के लिए भर्ती किया जा सकता है।

सदर अस्पताल में फिलहाल एक साथ 12 नवजात बच्चों को विशेष देखभाल के लिए भर्ती किया जा सकता है।

नए यूनिट में नवजात के साथ रह सकेंगी मां

एमएनसीयू शुरू होने के बाद बच्चे के बेड के साथ ही उसकी मां के लिए भी बेड की व्यवस्था होगी। इससे मां और नवजात दोनों को एक ही यूनिट में रहने की सुविधा मिलेगी। माताएं समय पर अपने बच्चे को स्तनपान करा सकेंगी। इससे नवजात को जन्म के बाद शुरुआती दिनों में मां का दूध और बेहतर देखभाल मिल सकेगी।

सदर अस्पताल की एसएनसीयू होगी अपग्रेड

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट को अपग्रेड कर मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्तमान में यहां नवजात बच्चों के लिए 12 बेड की व्यवस्था है। अब इसी यूनिट में माताओं के लिए भी 12 बेड लगाए जाएंगे। इससे मां और बच्चे को एक ही केंद्र में रहने और आवश्यक देखभाल की सुविधा मिलेगी।

सदर अस्पताल में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट को अपग्रेड कर मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट के रूप में विकसित किया जाएगा।

सदर अस्पताल में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट को अपग्रेड कर मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट के रूप में विकसित किया जाएगा।

उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि एसएनसीयू के अपग्रेडेशन का काम शुरू कर दिया गया है। एमएनसीयू के संचालन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद नवजात बच्चों की माताओं को पहले की तुलना में बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *