Headlines

सीहोर में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग गंभीर घायल:पेट्रोल पंप के सामने लाठी-डंडों से किया हमला, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर




सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। घटना मेहता पेट्रोल पंप के सामने हुई। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे शुरुआती इलाज के बाद सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मजीद खां अपने भतीजे हनीफ खां निवासी सलकन खेड़ी के साथ किसी काम से इछावर आए थे। रास्ते में भूरा और अफजल ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने मजीद से विवाद करते हुए पूछा कि वे उनके इलाके में क्यों आए हैं। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन घायल
इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। भूरा और अफजल ने मजीद और उनके भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सड़क पर हुई मारपीट में कुल तीन लोग घायल हुए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मजीद खां की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इछावर पुलिस ने मजीद खां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इछावर थाना प्रभारी रामबाबू राठौर ने बताया कि मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *