Headlines

नूंह में पिता पर जानलेवा हमला:बेटे ने भागकर बचाई जान, गाड़ी में डालकर ले गए हमलावर, पिनगवां से बरामद




नूंह जिले के पुन्हाना शहर में मंगलवार शाम एक शख्स पर जानलेवा हमला हुआ। क्रेटा कार में आए हथियारबंद लोगों ने मेडिकल स्टोर के सामने बैठे सलमुदीन नामक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर दिया। फरसे के वार से सलमुदीन चोट आई है। हमलावर घायल सलमुदीन को जबरन अपनी कार में डालकर पिनगवां की तरफ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे एक क्रेटा कार मेडिकल स्टोर के सामने रुकी। कार से कई लोग बाहर निकले, जिनके हाथों में लाठी-डंडे और फरसा था। उन्होंने दुकान के बाहर बैठे सलमुदीन को घेर लिया और हमला शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके से भागा मेडिकल स्टोर संचालक घायल के बेटे और मेडिकल स्टोर संचालक मौके से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावरों ने उसके पिता सलमुदीन को बेरहमी से पीटा। खून से लथपथ होने के बावजूद हमलावर नहीं रुके और घायल को जबरन कार में डालकर फरार हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने तलाश के बाद घायल सलमुदीन को पिनगवां क्षेत्र से बरामद किया। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बेटे के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंचा था घायल सलमुदीन सेना से रिटायर्ड बताए गए हैं और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला की मौत के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इसी वजह से मेडिकल स्टोर करीब डेढ़ महीने से बंद था। मंगलवार को सलमुदीन अपने बेटे के साथ दुकान की साफ-सफाई करने पहुंचे थे। सिटी थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि घायल व्यक्ति को पिनगवां से बरामद कर लिया गया है। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *