![]()
बिलासपुर में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी को वेतन और मेडिकल कार्ड से जुड़ी जानकारी लेना भारी पड़ गया। जालसाज ने फोन कर पहले नौकरी-पेंशन से जुड़ी जानकारी ली, फिर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। ऐप डाउनलोड करते ही उनके बैंक खाते से पैसे कटने लगे। कुछ ही देर में करीब 90 हजार रुपए खाते से पार हो गए। पीड़ित ने बैंक खाता ब्लॉक कराया और तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ऐप डाउनलोड कराया फिर बैंक अकाउंट से रुपए पार जानकारी के अनुसार, घटना 11 सितंबर की सुबह की है। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी जी. भीमाराव के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने पहले उनसे पूछा कि वेतन बन रहा है या नहीं और मेडिकल कार्ड बना है या नहीं। बातचीत के बाद उसने किसी प्रक्रिया के नाम पर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। भीमाराव ने आरोपी के बताए तरीके से ऐप डाउनलोड किया। इसके बाद उनके बैंक खाते से लगातार रकम कटने लगी। खाते की जांच करने पर करीब 90 हजार रुपए निकाले जाने का पता चला। उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया और तोरवा थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी का नया तरीका, पहले भरोसा, फिर ऐप साइबर ठग अक्सर खुद को बैंक, सरकारी विभाग, रेलवे, बीमा कंपनी या अन्य संस्थान का कर्मचारी बताकर बातचीत शुरू करते हैं। पहले पीड़ित से ऐसी सामान्य जानकारी ली जाती है, जिससे उसे फोन करने वाला वास्तविक कर्मचारी लगे। इसके बाद समस्या दूर करने या कोई प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया जाता है। यही ऐप ठगी का जरिया बन सकता है। साइबर ठगी से बचने बरतें सावधानियां
Source link
बिलासपुर में ऐप-डाउनलोड करते ही खाते से कट गए पैसे:वेतन और मेडिकल-कार्ड की जानकारी देने जालसाज ने भेजा ऐप, रिटायर्ड रेलवे-कर्मचारी को बनाया शिकार
