Headlines

Rohtak Cab Driver Murder Case


रोहतक पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

रोहतक पुलिस ने मदीना रेडियो स्टेशन के पीछे खेतों में एक युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी हरविंद्र, मोहित और सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से मृतक की छीनी हुई आर्टिका कार भी बरामद कर ली है। कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

अलीगढ़ का रहने वाला था मृतक ड्राइवर

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के मोहम्मद आसिफ नगर, जमालपुर कौल निवासी शेर मोहम्मद पुत्र कल्लू खां के रूप में हुई। शेर मोहम्मद ओला-उबर कंपनी में आर्टिका कार चलाता था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शेर मोहम्मद की कार को दिल्ली से रोहतक जाने के लिए कैश पेमेंट पर बुक किया था। 6 सितंबर 2026 की रात कैब ड्राइवर आरोपियों को लेकर रोहतक की ओर निकला।

पेशाब करने के बहाने रुकवाई गाड़ी, फंदा डालकर की हत्या

सांपला के पास आरोपियों ने पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी रुकने के बाद 7 सितंबर को आरोपियों ने शेर मोहम्मद के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद शव को मदीना रेडियो स्टेशन के पीछे खेतों में ले जाकर फेंक दिया गया। आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने सबूतों और जांच के आधार पर 11 सितंबर को तीनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने गाड़ी लूटने के इरादे से यह वारदात की थी।

हत्या के बाद वे कार अपने साथ ले गए थे। वे इसका इस्तेमाल किसी और वारदात में करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर ली है और आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें… रोहतक में जली हालत में मिला युवक का शव:मुंह से निकल रहा खून; मर्डर के बाद डेडबॉडी में लगाई आग

रोहतक के गांव मदीना में रेडिया स्टेशन के पीछे जलता हुआ शव।

रोहतक के गांव मदीना में रेडिया स्टेशन के पीछे जलता हुआ शव।

रोहतक जिले के गांव मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे एक युवक का शव जली हुई हालत में मिली। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *