![]()
धालभूमगढ़ | प्रखंड के कोकपाड़ा में कुचला स्टेडियम ग्रुप द्वारा आयोजित श्री श्री गणेश पूजा पंडाल का शुभारंभ धूमधाम और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के राहुल राउत, सागर सामल, सजल, रंजन डिगार, अरूप राउत, सागर सीट, रिकी नमाता, मानस पांझा, सानू शॉ, राज समेत समाजसेवी रामानंद गोस्वामी और अजय साह उपस्थित रहे।
Source link
धालभूमगढ़ में गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन कुणाल षाड़ंगी ने किया
