Headlines

हिमाचल में अगले 48 घंटे बरसेंगे बादल:18 सितंबर से कमजोर पड़ेगा मानसून, एक सप्ताह में सामान्य से 31% कम बारिश




हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। पिछले एक सप्ताह में सामान्य से 31% कम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूरे मानसून सीजन यानी 1 जून से 15 सितंबर तक भी प्रदेश में सामान्य से 11% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- इस अवधि में प्रदेश में सामान्य बारिश 689.6 मिलीमीटर होती है, जबकि इस बार अब तक 615.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले एक सप्ताह के दौरान भी प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर आज मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 18 सितंबर से और कमजोर होगा मानसून IMD के अनुसार- 18 सितंबर से मानसून और कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद 21 सितंबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम साफ होने के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी और अगले कुछ दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। मानसून की वापसी के अभी संकेत नहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून दो दिन बाद कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन फिलहाल हिमाचल से मानसून की वापसी के कोई संकेत नहीं हैं। प्रदेश से मानसून की वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर मानी जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियों पर नजर रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *