Headlines

पंजाब सरकार व पुलिस को अवमानना का नोटिस:सिंगर नीरज साहनी को धमकियों का मामला, HC के आदेश के बावजूद नहीं हुआ एक्शन




पंजाबी गायक, अभिनेता और निर्माता नीरज साहनी उर्फ आरडीएक्स की सिक्योरिटी से जुड़े मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 1971 की धारा 10 व 12 के तहत जारी किया गया है। कोर्ट ने अधिकारियों से जवाब मांगा है कि अदालती आदेश का पालन न करने के कारण उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को तय की गई है। क्या है पूरा मामला? याचिकाकर्ता नीरज साहनी उर्फ आरडीएक्स ने अपने जान-माल के खतरे को देखते हुए 1 जून 2026 को पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को एक प्रतिवेदन दिया था। उनकी दलील थी कि उन्हें पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर रिंदा की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार, डीसी मोहाली, एसएसपी मोहाली और थाना फेज-1 के एसएचओ को पार्टी बनाया था। 23 जुलाई 2026 को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की समन्वित पीठ ने सीबीआई जांच की मांग तो खारिज कर दी थी, लेकिन पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ता के 1 जून 2026 के आवेदन पर एक महीने के भीतर विचार कर निर्णय लिया जाए। अदालत ने यह भी कहा था कि यदि उसकी जान को वास्तविक खतरा है तो तुरंत आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएं। कोर्ट में क्या हुआ? लेकिन एक महीने की तय समय अवधि बीत जाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने एडवोकेट आरपी कटारिया के माध्यम से अवमानना याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से उपस्थित अतिरिक्त एडवोकेट जनरल दर्शन सिंह मलवई ने अदालत का नोटिस स्वीकार किया और अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए अदालत से समय मांगा। अदालत ने सरकार का अनुरोध स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 तय की है। ऐसे हुआ था यह मामला पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा की तरफ से धमकी भरी कॉल आई है। इस कॉल में नीरज से सवा करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सिंगर ने कहा है कि वह मोहाली के सेक्टर-88 में रहते हैं, जबकि उनकी कंपनी सेक्टर-75 में स्थित है। छह अक्टूबर को उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई। यह कॉल दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बताया। उसने कहा कि तुम्हें 1 करोड़ 20 लाख रुपए का इंतजाम करना होगा। अगर पेमेंट का इंतजाम नहीं कर पाया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया सिंगर के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि यह पैसे दिलप्रीत को देने हैं। उसने एक अन्य व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया था और कहा था कि इसे पैसे देने होंगे। रिंदा ने भी उसके परिवार को मारने की धमकियां दी हैं। खुद को रिंदा बताने वाले ने ये भी कहा कि मेरा संबंध पाकिस्तान के आतंकियों के साथ है। “तेरे बारे में हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे। तुझे मेरे साथी गैंगस्टर बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की कॉल आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *