Headlines

Nangal Chaudhary Girl Missing Case


हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी कस्बे के वार्ड नंबर 6 से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती बीते कल शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए चली गई।

.

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में युवती के पिता की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नांगल चौधरी का पुलिस थाना

नांगल चौधरी का पुलिस थाना

दो माेबाइल लेकर गई

शिकायत में बताया गया कि युवती लाल रंग का सूट और काले रंग की पजामी पहनकर घर से निकली थी। उसके पास दो मोबाइल नंबर भी बताए गए हैं। परिजनों ने एक युवक पर युवती को छिपाकर रखने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

पिता ने दी लिखित शिकायत

पुलिस की ओर से दर्ज कार्रवाई के अनुसार युवती के पिता ने थाना मोड़ पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी को लिखित शिकायत दी। शिकायत की जांच करने पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत अपराध बनता पाया। इसके बाद शिकायत को मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने भेजा गया।

पुलिस जुटी तलाश में

थाने में शिकायत मिलने के बाद अभियोग दर्ज कर इसकी प्रतियां तैयार की गईं और नियमानुसार संबंधित अधिकारियों व न्यायालय को भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी है। पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए गए संभावित स्थानों पर भी तलाश शुरू कर दी है। मामले में युवती और संबंधित युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *