Headlines

Jaipur Municipal Corporation Repoll LIVE


जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों के 5 बूथों पर रिपोलिंग हो रही है। पांचों बूथों पर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया जारी है। 11 सितंबर को मतदान के दौरान बूथ पर ईवीएम खराब जैसी समस्याओं के चलते रिपोलिंग हो रही है।

.

रिपोलिंग जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 9, 18, 25 और 34 के बूथों पर कराई जा रही है। इनमें वार्ड संख्या 9 का बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 का बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 का बूथ संख्या 343 तथा वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 और 484 शामिल हैं।

इन सभी बूथों पर मतदाता सुबह से मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। रिपोलिंग पूरी होने के बाद 17 सितंबर को मतों की गणना की जाएगी। जयपुर नगर निगम के इन वार्डों के चुनाव परिणाम गुरुवार को जारी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनावों में बीजेपी को कांग्रेस से 99615 वोट ज्यादा मिले हैं। कुल 1.06 करोड़ वोटों में से बीजेपी को 37.35 लाख, कांग्रेस को 36.35 लाख और निर्दलीयों को 29.06 लाख वोट मिले हैं। पांच अन्य पार्टियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *