Headlines

अंजनिया-मेढ़ाताल के बीच हाईवे किनारे दिखा बाघ:कार सवार युवकों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने पगमार्क मिलने की बात कही




मंडला जिले के अंजनिया-मेढ़ाताल के बीच हाईवे किनारे देर रात एक बाघ दिखाई दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। कार सवार युवकों ने बाघ का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने भी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार, अंजनिया के कुछ युवक रात करीब 2 बजे बिछिया की ओर जा रहे थे। तभी अंजनिया-मेढ़ाताल के बीच हाईवे किनारे उन्हें बाघ नजर आया। कार रोककर बनाया वीडियो अचानक सड़क किनारे बाघ को देखकर कार सवार युवक घबरा गए। उन्होंने गाड़ी से ही बाघ का वीडियो बनाया। वन विभाग के मुताबिक, इलाके में बाघ के पगमार्क मिले हैं, जिससे उसकी आवाजाही की पुष्टि हुई है। जंगल में पेड़ कटने पर ग्रामीणों ने जताई चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि कान्हा के बफर क्षेत्र से लगे वन विकास निगम के जंगलों में प्रोजेक्ट के तहत पेड़ काटे गए हैं। इसके बाद सागौन के पौधे लगाए जाते हैं। इससे प्राकृतिक वनस्पति और वन्यप्राणियों के रहने की जगह पर असर पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक, कान्हा क्षेत्र में जगह कम होने पर बाघ आसपास के क्षेत्रीय वन मंडल और गांवों के नजदीक आ जाते हैं। बाद में वे वापस जंगल की ओर चले जाते हैं। गांवों के नजदीक पहुंच रहे बाघ कुछ दिन पहले भी अंजनिया और मोहगांव प्रोजेक्ट की सीमा से लगे जंगल में बाघ की गतिविधियां देखी गई थीं। लगातार हो रही आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने और रात के समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *