Headlines

मान सरकार के खिलाफ कर्मचारी आर-पार के मूड में:बरनाला में 21 सितंबर को संगरूर सांसद मीत हेयर की कोठी का होगा घेराव, साझा मंच ने भरी हुंकार




अपनी लंबित मांगों और चुनावी वादों को पूरा न करने के विरोध में पंजाब के कर्मचारी और पेंशनर एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। बुधवार को बरनाला के डीसी कॉम्प्लेक्स स्थित वाटर वर्क्स पार्क में साझा मुलाजिम मंच और पंजाब मुलाजिम व पेंशनर्ज फ्रंट की संयुक्त तालमेल कमेटी की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें सरकार के खिलाफ चरणबद्ध संघर्ष को और तेज करने का फैसला लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया कि कैबिनेट मंत्रियों के आवासों के घेराव के बाद अब आम आदमी पार्टी के सांसदों और विधायकों की रिहाइशों को घेरा जाएगा। इसी रणनीति के तहत 21 सितंबर को संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की बरनाला स्थित रिहाइश के बाहर विशाल प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। घेराव को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। कर्मचारियों व पेंशनरों की मुख्य मांगें: कर्मचारी नेताओं राजीव कुमार, तरसेम भट्ठल, दर्शन चीमा, मोहन सिंह छन्ना, प्रिंसिपल कौर सिंह, सुखजंट सिंह, मोहन सिंह वेयरहाउस और परमिंदर सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी न्यायसंगत मांगें पूरी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन और अधिक आक्रामक रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर निर्मलजीत सिंह चाने, अमरजीत सिंह, तेजिंदर तेजी और तीरथ दास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व पेंशनर प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *